बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में मनाई जन्माष्टमी
बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित वैली हिंदू टेंपल में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। इस खास मौके पर वह अपने परिवार के साथ पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। प्रीति ने पंजाबी सूट पहनकर मंदिर में दर्शन किए, जबकि उनके बच्चे भी भारतीय परिधानों में सजे दिखाई दिए।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उत्सव की झलकियां साझा कीं और लिखा कि जन्माष्टमी का यह समारोह उनके लिए बेहद भावुक और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने मंदिर प्रबंधन, पंडित जी और इंडियन कम्युनिटी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें प्यार और अपनापन महसूस कराया।
फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।