फिल्मफेयर पंजाब 2025 में यो यो हनी सिंह की परफॉर्मेंस पर विवाद, समाजसेवी ने उठाई आपत्ति

फिल्मफेयर पंजाब 2025 में यो यो हनी सिंह की परफॉर्मेंस पर विवाद, समाजसेवी ने उठाई आपत्ति

बॉलीवुड रैपर हनी सिंह। - Dainik Bhaskar

पंजाब के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 23 अगस्त 2025 को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले फिल्मफेयर पंजाब कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है।

चर्चित समाजसेवी और जनहित याचिकाकर्ता डॉ. पंडितराव धरेनवर ने पंजाब सरकार और प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है कि हनी सिंह को मंच पर अश्लीलता, शराब, नशे और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गीत गाने की अनुमति न दी जाए।

उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि 20 अगस्त तक आयोजकों से हलफनामा लिया जाए कि ऐसे किसी भी गाने की प्रस्तुति कार्यक्रम में नहीं होगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई नहीं करता, तो वह अदालत की अवमानना याचिका दायर करेंगे।

डॉ. धरेनवर ने अपने पत्र में पंजाब महिला आयोग द्वारा पहले भेजे गए नोटिस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हनी सिंह के गाए गीत “मिलिनेअर” में महिलाओं का अपमान किया गया था, जिसके लिए उन्हें तलब किया गया था, लेकिन वे अब तक आयोग के सामने पेश नहीं हुए। समाजसेवी का आरोप है कि इस तरह के गीत न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाते हैं।

अब देखना होगा कि आगामी फिल्मफेयर पंजाब कार्यक्रम से पहले प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें