लुधियाना में नशा तस्करों का हमला, अंबेडकर नगर में दहशत का माहौल

लुधियाना में नशा तस्करों का हमला, अंबेडकर नगर में दहशत का माहौल

लुधियाना में लोगों के घरों पर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसाते बदमाश वीडियो में कैद। - Dainik Bhaskar

लुधियाना के अंबेडकर नगर इलाके में बीती रात नशा तस्करों ने हमला कर दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक 15 से 20 युवक अचानक इलाके में घुस आए और घरों के बाहर खड़ी कारों को तोड़फोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने बोतलें बरसाईं और पेट्रोल से भरी बीयर की बोतलों को बम बनाकर फेंका। इस दौरान एक युवक पर दातर से हमला किया गया, जिससे उसकी बाजू पर गंभीर चोट आई।

घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बदमाशों की दहशतगर्दी साफ देखी जा सकती है।

इलाके के लोगों का कहना है कि ये युवक नशा बेचने का काम करते हैं। हाल ही में मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें इस काम से रोका था। इसी विरोध के चलते बदमाशों ने हमला किया।

इलाका निवासी अजय खन्ना ने बताया कि रात को बदमाश बोतलों में पेट्रोल भरकर उन्हें आग लगाने की नीयत से फेंक रहे थे और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।

फिलहाल थाना माडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें