पंजाब में बाढ़ जैसे हालात, हिमाचल से छोड़े गए पानी का असर

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश से डैमों से छोड़े जा रहे पानी का सीधा असर पंजाब पर पड़ रहा है। राज्य के 6 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 20 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, सिर्फ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
-
पिछले 24 घंटे में तापमान बढ़ा: राज्य का औसत तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा है। सबसे ज्यादा तापमान 39.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया।
-
10 जिलों में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना: आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में वर्षा हो सकती है।
-
मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
-
20 और 22 अगस्त: कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश
-
23 अगस्त: अधिकांश जिलों में बारिश, यलो अलर्ट जारी
-
24-25 अगस्त: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
-










