पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की जसविदंर भल्ला के साथ पुरानी तस्वीर। - Dainik Bhaskar

पंजाबी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के अचानक निधन की खबर से पूरे पंजाब ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वालों में गहरा शोक है। लंबे समय से बीमार चल रहे भल्ला ने कभी अपनी तकलीफ का जिक्र नहीं किया और हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी। पिछले एक महीने से उन्होंने पूरी तरह फिल्मों से दूरी बना ली थी।

आज उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक जगत तक हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

मशहूर अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने भावुक होकर कहा –
“अभी-अभी जसविंदर भल्ला जी के देहांत की खबर मिली। मेरी शुरुआती फिल्मों में उन्होंने काम किया था। कुछ दिन पहले ही मेरी उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे बीमार हैं, वरना मैं जरूर मिलने जाती। वे बहुत बड़े कलाकार थे। पंजाबी सिनेमा उन्हें हमेशा याद करेगा।”

प्रीति सप्रू ने आगे कहा कि मेहर मित्तल के बाद जसविंदर भल्ला ने कॉमेडी की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वे सेट पर हमेशा सहयोगी रहे और कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसाया। उपासना सिंह के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।

Leave a Comment

और पढ़ें