होशियारपुर में गैस टैंकर हादसा: भीषण धमाके से दहशत, कई घरों को नुकसान

होशियारपुर में गैस टैंकर हादसा: भीषण धमाके से दहशत, कई घरों को नुकसान

होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट के बाद लगी आग के बाद लोग घर छोड़कर जान बचाने के लिए भागते हुए। - Dainik Bhaskar

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। LPG से भरे एक टैंकर में मिनी ट्रक की टक्कर के बाद जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। टैंकर पलटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घर जलकर खाक हो गए। कई लोग जो घरों में सो रहे थे, झुलस गए और अचानक लगी आग से दहशत में घरों से बाहर भागने लगे।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण अस्पताल में बेड कम पड़ गए। स्थिति को देखते हुए एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज शुरू करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों गुरप्रीत गोल्डी और रमेश के अनुसार, धमाके के बाद उठीं आग की लपटें करीब 4 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। कई मकानों के परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Comment

और पढ़ें