गुरुग्राम की सड़कों पर ‘वेनिस’ का नजारा! रूसी महिला का वीडियो वायरल

गुरुग्राम की सड़कों पर ‘वेनिस’ का नजारा! रूसी महिला का वीडियो वायरल

गुरुग्राम में रहने वाली रशियन महिला ने जलभराव को लेकर इसकी तुलना वेनिस से की है। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव की यह आम समस्या इस बार खास बन गई जब शहर में रहने वाली एक रूसी महिला एलिजा उए ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में इसका वीडियो शेयर किया।

वायरल वीडियो

  • इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एलिजा पहले अपनी गली की सूखी हालत दिखाती हैं।

  • फिर चुटकी बजाते ही वही गली पूरी तरह पानी से भरी हुई नजर आती है।

  • वीडियो पर लिखा टेक्स्ट: “मैं गुड़गांव में हूं, प्लीज यूनिवर्स मुझे वेनिस घुमा दें।”

  • कैप्शन में एलिजा ने लिखा: “अगली बार मुझे पेरिस जाना चाहिए।”

  • बैकग्राउंड में एक हिंदी गाना भी बज रहा है, जिसने इसे और मजेदार बना दिया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

  • यह वीडियो अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • यूजर्स मजाकिया अंदाज में गुरुग्राम को वेनिस से तुलना करते हुए कमेंट कर रहे हैं।

  • कई लोगों ने वीडियो पर हंसते हुए इमोजी शेयर किए, वहीं कुछ ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Leave a Comment

और पढ़ें