राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बनने जा रहे हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरियाणा के अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इस खुशी की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद प्यारे अंदाज में शेयर की है।
उन्होंने एक गोल केक की तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर लिखा है — “1 + 1 = 3” और केक के नीचे दो छोटे सुनहरे पैर के निशान भी बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्क में हाथ पकड़कर टहलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा है,
“हमारा छोटा सा यूनिवर्स… अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य।”
सेलिब्रिटी और परिवार के बधाई संदेश
इस खबर पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर सहित कई अन्य सितारों ने कपल को हार्दिक बधाइयां दी हैं। परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने भी लिखा है,
“इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।”










