पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कैथल के युवाओं की बड़ी पहल, राहत सामग्री लेकर रवाना हुए ट्रैक्टर काफिले

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कैथल के युवाओं की बड़ी पहल, राहत सामग्री लेकर रवाना हुए ट्रैक्टर काफिले

जानकारी देते हुए युवा। - Dainik Bhaskar

कैथल/पून्‍डरी, 2 सितंबर: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा के कैथल जिले से राहत सामग्री भेजी जा रही है। पूंडरी के रोड़ समाज के युवाओं ने अनाज, दवाइयां, पानी और दूध से भरे ट्रैक्टरों के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों की ओर रुख किया है।

युवाओं का कहना है कि पंजाब के कई क्षेत्र बाढ़ के कारण बाहरी दुनिया से कट चुके हैं, जहां लोगों को तत्काल मदद की आवश्यकता है। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद, पाई गेट पर सुबह से ही युवाओं ने घर-घर जाकर राहत सामग्री एकत्र की।

गुरु ब्रह्मानंद के झंडे तले सेवा

राहत कार्य में जुटे कृष्ण और गुलाब ने बताया कि वे गुरु ब्रह्मानंद महाराज के झंडे के नीचे मानवता की सेवा के उद्देश्य से इस कार्य में जुटे हैं। उनका कहना है कि यह समय इंसानियत दिखाने का है और जरूरतमंदों की मदद ही सबसे बड़ा धर्म है।

गांव-गांव से मिल रहा सहयोग

सिर्फ पूंडरी ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव सिरसल और बरसाना से भी राहत सामग्री से भरे ट्रैक्टर पंजाब के लिए रवाना किए गए हैं। इन गांवों के लोगों ने भी खुले दिल से सहयोग किया है और सोशल मीडिया के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक वस्तुओं की अपील की जा रही है।

समाज का सकारात्मक संदेश

इस आपदा में हरियाणा के लोगों का यह मानवीय प्रयास न केवल राहत पहुंचा रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि संकट के समय सीमाएं नहीं, इंसानियत काम आती है।

Leave a Comment

और पढ़ें