शिल्पा शेट्टी के पॉपुलर रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ का मुंबई के बांद्रा में बंद होना तय
मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित मशहूर रेस्टोरेंट बैस्टियन, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की खास पसंद और प्रतीक माना जाता है, अब बंद होने जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने इस बात की घोषणा खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करते हुए इसे “एक युग का अंत” बताया।
शिल्पा ने भावुक अंदाज में लिखा, “इस गुरुवार हम मुंबई की सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन्स में से एक बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे। यह वह जगह है जिसने हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वालीं रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइट लाइफ को आकार दिया। अब यह जगह अपना अंतिम पर्दा गिरा रही है।”
उन्होंने बताया कि इस खास जगह का सम्मान करते हुए, वे अपने करीबी मेहमानों के लिए एक विशेष शाम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें बैस्टियन की यादों, एनर्जी और जादू का जश्न मनाया जाएगा।
इसके साथ ही शिल्पा ने बताया कि बैस्टियन का नाम और अनुभव ‘बैस्टियन एट द टॉप’ नाम से अगले हफ्ते एक नए रूप में जारी रहेगा, जहां यह विरासत एक नए अध्याय और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ेगी।