‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए 17.5 करोड़, ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ा

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए 17.5 करोड़, ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ा

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने हॉरर फिल्मों की दुनिया में अपनी धमाकेदार एंट्री मारते हुए रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और इसने पहले दिन की कमाई के मामले में टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया।

कलेक्शन की बात करें तो:

  • ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ – 17.5 करोड़ रुपए

  • ‘बागी 4’ – 13.20 करोड़ रुपए (मेकरों के मुताबिक)

  • ‘द बंगाल फाइल्स’ – 1.75 करोड़ रुपए

हालांकि, अभी तक इन फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने नहीं आया है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ फ्रैंचाइजी को हॉरर फिल्म की दुनिया में सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें इस नए पार्ट से काफी अधिक थीं, जो कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साबित हो रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें