गैंगस्टर मन घनशामपुरिया की DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ा को जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल – पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

चंडीगढ़/मोहाली: पंजाब पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और डेराबस्सी (मोहाली) में तैनात DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ा को गैंगस्टर मन घनशामपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरे इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए DSP बराड़ा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
बिक्रमजीत सिंह बराड़ा, जो पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, अब तक कई कुख्यात गैंगस्टरों का एनकाउंटर कर चुके हैं। गैंगस्टर मन घनशामपुरिया ने ऑडियो में आरोप लगाया है कि बराड़ा ने उसके भाइयों का फर्जी एनकाउंटर किया और उसके परिवार को परेशान किया।
धमकी भरे ऑडियो में क्या कहा गया?
वायरल ऑडियो में मन घनशामपुरिया ने कहा:
“बराड़ा, तू मेरे बड़े भाई को मारने के फर्जी एनकाउंटर में शामिल है। अगर मुझे आना पड़ा, तो बॉर्डर पार करके आऊंगा और तुझे पंजाब में ही मारूंगा। मैं मन घनशामपुरिया बोल रहा हूं। तूने मेरे भाई को टॉर्चर किया है, मुझे किसी पासपोर्ट की भूख नहीं है। मैं आऊंगा, लोकेशन दूंगा और सामने से मुकाबला करूंगा।”










