शहीद भगत सिंह की जयंती पर पंजाब सरकार का राज्य स्तरीय समागम, मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे मौजूद
पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज खटकड़कलां में एक भव्य राज्य स्तरीय समागम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
समागम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
यह समागम पंजाब में हाल ही आई बाढ़ के बाद राज्य में आयोजित पहला बड़ा कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी यहां से शपथ ग्रहण की थी, जो इस आयोजन की महत्ता को और बढ़ाता है।
पंजाबवासियों के लिए शहीद भगत सिंह की जयंती पर यह समर्पित कार्यक्रम उनकी यादों को सम्मानित करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर होगा।