झज्जर के मातनहेल गांव में करंट लगने से 33 वर्षीय युवक की मौत

झज्जर के मातनहेल गांव में करंट लगने से 33 वर्षीय युवक की मौत

मृतक शमशेर सिंह का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

झज्जर जिले के मातनहेल गांव में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 33 वर्षीय शमशेर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। शमशेर सिंह पेशे से VLDA (वेटरनरी लैब टेक्नीशियन असिस्टेंट) थे और मातनहेल के पशु अस्पताल में ड्यूटी करते थे।

जानकारी के मुताबिक, शमशेर सिंह अपने खेत में धान में पानी लगाते समय मोटर चला रहे थे, तभी अचानक करंट लग गया। करंट लगने के कारण वह मोटर के ऊपर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन बेहद दुखी हो गए। शमशेर सिंह दो बेटियों के पिता थे, जिनमें से एक पहली कक्षा और दूसरी पांचवीं कक्षा में पढ़ रही है। परिवार ने बताया कि यह हादसा उनके लिए बड़ा सदमा है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में लगी हुई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। शमशेर सिंह के पिता गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें