करूर रैली में भगदड़ से 39 मौतें, कमल हासन और रजनीकांत ने जताया गहरा शोक

करूर रैली में भगदड़ से 39 मौतें, कमल हासन और रजनीकांत ने जताया गहरा शोक

साउथ सुपरस्टार विजय की रैली में हुई भगदड़ में करीब 39 लोगों की मौत के बाद तमिलनाडु के करूर से आई इस दुखद खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस त्रासदी पर साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से गहरा शोक व्यक्त किया।

कमल हासन ने लिखा,
“मेरा दिल कांप उठा है। करूर से आ रही खबरें झकझोर देने वाली और दुखद हैं। भीड़ में फंसकर अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”
उन्होंने तमिलनाडु सरकार से भी अपील की कि बचाए गए लोगों को उचित उपचार मिले और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाए।

वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस घटना पर संवेदना जताते हुए कहा,
“करूर में हुई घटना में निर्दोष लोगों की जान जाने की खबर दिल को झकझोर देती है और गहरा दुख पहुंचाती है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

यह हादसा तमिलनाडु में एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक सदमे के रूप में सामने आया है, जहां श्रद्धांजलि के साथ-साथ राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें