भारत ने अजेय रहकर जीता एशिया कप, अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट — बहन को दिया ट्रॉफी का तोहफा

भारत ने अजेय रहकर जीता एशिया कप, अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट — बहन को दिया ट्रॉफी का तोहफा

रक्षाबंधन पर अभिषेक शर्मा को मिठाई खिलाती बहन कोमल। - फाइल फोटो

लुधियाना, 30 सितंबर:
भारत ने एशिया कप में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रही। इस ऐतिहासिक जीत में पंजाब के अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। अभिषेक ने 7 मैचों में 314 रन बनाकर न सिर्फ अपनी टीम को मजबूती दी, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।

इस जीत के साथ एक भावनात्मक पल भी जुड़ा रहा। अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा, जिनकी 3 अक्टूबर को लुधियाना के एक बिजनेसमैन से शादी है, ने अपने भाई से एक खास तोहफा मांगा था — एशिया कप ट्रॉफी। अभिषेक ने बहन की यह ख्वाहिश पूरी कर दी।

आज (30 सितंबर) लुधियाना में कोमल की शगुन रस्म है, और घर में जश्न का माहौल है। कोमल ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“अभिषेक ने मुझसे शादी के तोहफे के बारे में पूछा था, तो मैंने कहा था कि बस ट्रॉफी चाहिए। अब वह तोहफा मुझे मिल गया है।”

अभिषेक शर्मा की इस कामयाबी ने न सिर्फ पूरे देश को गर्व महसूस कराया है, बल्कि उनके परिवार के लिए भी यह एक दोहरी खुशी लेकर आई है — एक तरफ बहन की शादी और दूसरी तरफ एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी।

Leave a Comment

और पढ़ें