Adani Green Energy Q4 earnings: Adani Green Energy Net profit falls 39%, revenue at Rs 2,806 crore | अडाणी ग्रीन-एनर्जी का चौथी-तिमाही में मुनाफा 39% घटकर ₹310 करोड़: कंपनी का रेवेन्यू भी 5.74% घटकर ₹2,806 करोड़ रहा

  • Hindi News
  • Business
  • Adani Green Energy Q4 Earnings: Adani Green Energy Net Profit Falls 39%, Revenue At Rs 2,806 Crore

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने शुक्रवार (3 मई) को Q4FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 39% घटकर ₹310 करोड़ रहा।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा ₹507 करोड़ रहा था। वहीं पिछली तिमाही (Q3FY24) में यह ​​​₹256 करोड़ रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.09% बढ़ा है।

कंपनी का रेवेन्यू 5.74% घटकर ₹2,806 करोड़ रहा
चौथी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू (आय) सालाना आधार पर 5.74% घटकर ₹2,806 करोड़ रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये ₹2,977 करोड़ रुपए रहा था।

पिछली तिमाही (Q3FY24) में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू ​​​₹2,675 करोड़ रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का रेवेन्यू 4.89% बढ़ा है।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के कंसॉलिडेटेड मुनाफे में 29.49% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। FY24 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 1,260 करोड़ रुपए रहा है। पिछले वित्त वर्ष यानी FY23 में अडाणी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा 973 करोड़ रुपए रहा था।

ग्रीन एनर्जी के शेयर ने छह महीने में 93% रिटर्न दिया
रिजल्ट आने के बाद अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज 0.57% बढ़कर 1,797 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 2.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 4.96% घटा है। वहीं पिछले छह महीने में इसका शेयर 93.96% बढ़ा है। पिछले एक साल में इसने निवेशकों को 90.05% रिटर्न दिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें