After receiving Padmashree, impersonator Janaki Lal reached Bhilwara – News18 हिंदी

रवि पायक/भीलवाड़ाः- अंतर्राष्ट्रीय बहरूपिया कलाकार जानकी लाल भांड पद्मश्री मिलने के बाद पहली बार भीलवाड़ा पहुंचे. जहां भीलवाड़ा शहर वासियों ने उनका रेलवे स्टेशन पर भव्य रूप से स्वागत किया और ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ भीलवाड़ा शहर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा भी निकाली गई. इस दौरान कई लोगों ने पद्मश्री जानकी लाल भांड के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें बधाई दी.

पद्मश्री जानकी लाल भांड ने कहा कि 22 तारीख को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मुझे पद्मश्री से सम्मानित किया गया. इस दौरान वहां हमने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत करते हुए कहा कि आपने बहरूपिया कला को जीवित रखा हुआ है. आप नहीं होते, तो बहरूपिया कला जीवित नहीं रहती. आप बहुत अच्छा काम करते हो. पद्मश्री जानकी लाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी के बारे में जैसा सुना था, वह उससे भी ज्यादा अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं. मैं अपनी इस बहरूपिया कला को आने वाले समय में और आगे बढ़ाऊंगा और समाज में इसकी जागृति लाऊंगा.

बहरूपिया कला को रखा जिंदा
भीलवाड़ा के जानकी लाल पिछले 6 दशक से बहरूपिया कला को जीवित रखे हैं. 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर बहरूपिया कला के लिए जानकी लाल भांड को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था. बहरूपिया बाबा के नाम से मशहूर जानकी लाल एक बहरूपिया कलाकार हैं, जो समाप्त होती बहरूपिया कला को आज भी जिंदा रखे हुए हैं. भीलवाड़ा सहित देश-विदेश में अपनी बहरूपिया कला को प्रदर्शित किया है. 83 साल के जानकी लाल को यह कला विरासत में मिली है और इससे पहले उनकी तीन पीढ़ियां बहरूपिया कला के प्रति समर्पित रही है.

ये भी पढ़ें:- Reels की सनक पड़ गई महंगी! दूल्हे संग दोस्तों ने मचाया हुड़दंग, Viral Video देख पुलिस ने लिया एक्शन

मोदी जी ने की बातचीत, पद्मश्री का माहौल
भीलवाड़ा लौटने के बाद जानकी लाल कहा कि पद्मश्री मिलने के दौरान वहां बहुत जोरदार और शानदार माहौल था. देशभर से पद्मश्री का सम्मान मिलने वाले लोग राष्ट्रपति भवन में आए हुए थे और शान और शौकत के साथ हमें सम्मान दिया गया और इसके बाद शाम को एक भोजन का आयोजन किया. जिसमें हम सब ने एक साथ खाना खाया. वहीं इस दरमियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी मौजूद थे. उन्होंने हमसे मुलाकात की और कहा कि आपने बहरूपिया कला को जीवित रखा हुआ है. आप नहीं होते, तो बहरूपिया कला जीवित नहीं रहती है.

Tags: Bhilwara news, Local18, PM Modi, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें