नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए अपनी बैगेज पॉलिसी में बदलाव किया है। भारतीय एयरलाइन की नई पॉलिसी के अनुसार, कंपनी की डोमेस्टिक फ्लाइट में न्यूनतम किराए वाली कैटेगरी में अब एक पैसेंजर 15KG तक का सामान ही फ्री में ले जा सकेंगे। पहले केबिन में 20KG तक का सामान ले जाने की लिमिट थी।
टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली भारतीय एयरलाइन ने इसके अलावा दूसरी कैटेगरी में भी बदलाव किए हैं। नई पॉलिसी 2 मई से लागू कर दी गई है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में एक मेन्यु-बेस्ड प्राइस मॉडल बनाया था। इसमें तीन कैटेगरी बनाई थी, जिसमें कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लेक्स ‘फेयर फैमिली’ शामिल है।

इंडिगो में 15KG और विस्तारा में 5KG तक की परमिशन
भारत में मार्केट लीडर इंडिगो घरेलू उड़ानों पर 15KG तक का सामान फ्री में ले जाने की अनुमति देता है। एयरलाइन अक्टूबर 2020 से प्रति व्यक्ति 15KG सामान ले जाने का परमिशन दे रही है। हालांकि, डबल या मल्टीपल बुकिंग के लिए एक्स्ट्रा 10KG की परमिशन है।
वहीं, विस्तारा फैमिली फेयर के आधार पर सामान ले जाने की परमिशन देती है। हालांकि, एयरलाइन इकोनॉमी और बिजनेस क्लास में हायर फेयर फैमिली और प्रीमियम इकोनॉमी की कुछ फेयर क्लासेस में पैसेंजर्स को कम से कम 5KG तक सामान ले जाने की परमिशन देती है।

एक तरह के नियम सभी के लिए ठीक नहीं
एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि, ‘फेयर फैमिली को हमारे मेहमानों को उस तरह का किराया और सर्विस चुनने की परमिशन देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो उनकी जरूरत के अनुरूप हो। क्योंकि, आज यात्रियों की अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं और एक तरह के नियम सभी के लिए ठीक नहीं है।’
बदलाव के दौर से गुजर रही एअरलाइन
एअर इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में नया लोगो और लिवरी अनवील की थी। इसके बाद अक्टूबर-2023 में एअर इंडिया एक्सप्रेस का नया लुक दिखाया था। इसके बाद कंपनी ने दिसंबर-2023 में अपने कर्मचारियों का ड्रेस कोट बदला था।
ये भी पढ़ें
नए रंग-रूप में नजर आएंगे एअर इंडिया के विमान : सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल; ब्रांड का हिस्सा बने रहेंगे ‘महाराजा’

एअर इंडिया ने अपना नया लोगो और लिवरी अनवील किया है। लिवरी को आप एयरक्राफ्ट का पूरा मेकओवर समझ सकते हैं। मेकओवर में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। टाटा ग्रुप की 91 साल पुरानी एयरलाइन 15 महीने से इस पर काम कर रही थी। यह कोणार्क चक्र से प्रेरित पुराने लोगो की जगह लेगा।
लंदन बेस्ड ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में लोगो डिजाइन किया गया है। दिसंबर 2023 में एअर इंडिया का पहला एयरबस A350 नए लोगो और मेकओवर के साथ बेड़े में शामिल होगा। फ्यूचर ब्रांड ने अमेरिकन एयरलाइंस और ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड बेंटले के साथ ब्रांडिंग पर काम किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नए रंग-रूप में नजर आएंगे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान : नारंगी-नीले रंगों का इस्तेमाल, टेल पर बांधनी आर्ट; बदलाव ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का हिस्सा

एअर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप ने बुधवार को अपनी बजट एयरलाइन ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ का नया लुक दिखाया। एयरक्राफ्ट का पिछला हिस्सा यानी टेल का डिजाइन पेरेंट कंपनी एअर इंडिया और बांधनी आर्ट से इंस्पायर है। यह बदलाव कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का हिस्सा है।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के नए विमान की अनवीलिंग मुंबई एयरपोर्ट पर की गई। विमान में एक्सप्रेस ऑरेंज और एक्सप्रेस टरकॉइस रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सेकेंडरी कलर के तौर पर टेंजेरीन और आइस ब्लू का इस्तेमाल विमान में हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एअर इंडिया ने मनीष मल्होत्रा डिजाइन्ड ड्रेस अनवील की:फिमेल केबिन क्रू मॉडर्न टच के साथ ओम्ब्रे साड़ी पहनेंगी, मेल क्रू पहनेंगे बंद गला

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया ने आज यानी 12 दिसंबर को केबिन क्रू और पायलटों के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ड्रेस को अनवील किया। एयरलाइन की फिमेल केबिन क्रू मॉडर्न टच के साथ ओम्ब्रे साड़ी पहनेंगी, जबकि पुरुष बंदगला पहनेंगे। कॉकपिट क्रू के लिए, क्लासिक ब्लैक सूट डिजाइन किए गए हैं।
मनीष मल्होत्रा ने ड्रेस के साथ पहनने के लिए फुटवियर भी तैयार किए हैं। जहां महिलाएं डुअल-टोन (काली और बरगंडी) ब्लॉक हील्स पहनेंगी, वहीं पुरुष केबिन क्रू आरामदायक ब्लैक ब्रोग्स पहनेंगे। एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ, इंजीनियरों और सुरक्षा कर्मियों के लिए भी ड्रेस डिजाइन की है। इन्हें अभी अनवील नहीं किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
-
डीमार्ट का चौथी तिमाही में मुनाफा 22% बढ़कर ₹563 करोड़: आय 20% बढ़कर ₹12,726 करोड़ रही, पूरे वित्त-वर्ष में कंपनी का मुनाफा 6.61% बढ़ा

- कॉपी लिंक
शेयर
-
सरकार ने प्याज निर्यात से बैन हटाया: एक हजार किलो प्याज ₹45,800 से कम में नहीं बेच सकेंगे, 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी लगेगी
0:57
- कॉपी लिंक
शेयर
-
अगले हफ्ते तीन IPO ओपन होंगे: इंडेजीन, TBO टेक और आधार हाउसिंग फाइनेंस में निवेश का मौका, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,720

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोटक बैंक का चौथी-तिमाही में मुनाफा 18% बढ़कर ₹4,133: नेट इंटरेस्ट इनकम 13% बढ़कर ₹6,909 करोड़ रही, प्रति शेयर 2 रुपए का लाभांश देगी कंपनी

- कॉपी लिंक
शेयर










