ओम प्रकाश निरंजन / कोडरमा.कोडरमा जिला में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में इस चिलचिलाती धूप में एक राहत वाली खबर है. अब आपको बाजार में प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. प्यास बुझाने को लेकर शहर के 11 अलग-अलग स्थान में प्रोजेक्ट अमृत धारा के तहत अस्थाई प्याऊ केंद्र की शुरुआत की गई है. यहां लोग नि:शुल्क पेयजल का लाभ उठा सकेंगे. यह सुविधा आपको शहर के चौक चौराहों के अलावे भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मिलेगी.
मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने बताया कि शाखा पनशाला, पाठशाला और धर्मशाला के माध्यम से सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में लगी है. मंच का उद्देश्य किसी की मुस्कुराहट पर हो निसार किसी का दर्द मिल सके तो ले उधर को सार्थक करने में लगी हुई है.
जल ही जीवन है
शहर राजगढ़िया रोड़ डॉक्टर का हब होने की वजह से यहां काफी संख्या में लोग प्रतिदिन इलाज करने आते हैं. इस दौरान उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. शाखा के द्वारा यहां पर एक प्याऊ केंद्र लगाया गया है. इसके अलावा स्टेशन रोड के देवश्री मार्केट कॉम्प्लेक्स, रांची-पटना रोड के श्री दुर्गा सेल्स के समीप, स्टेशन रोड स्थित श्री श्याम कलेक्शन के समीप एवं दुर्गा कॉम्प्लेक्स समेत शहर के अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अमृत धारा के तहत घड़ा स्थापित किया गया है.
निकट भविष्य में लगाए जाएंगे दो वाटर कूलर
उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में भीड़भाड़ वाले इलाकों में दो वाटर कूलर मशीन लगाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है. पूर्व में शाखा के द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में तीन वाटर कूलर संचालित किया जा रहे हैं. जिसमें कोडरमा स्टेशन परिसर, शिवतारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में वाटर कूलर संचालित है. जहां लोग नि:शुल्क शुद्ध शीतल पेयजल से अपनी प्यास बुझा रहे हैं.
Tags: Hindi news, Jharkhand news, Kodarma news, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 14:59 IST










