- Hindi News
- Business
- Avenue Supermarts Net Profit Rises 22.5% To Rs 563 Crore, Revenue Up 20%
मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रिटेल चेन डीमार्ट ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शनिवार (4 मई) को Q4FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 22.39% बढ़कर ₹563.14 करोड़ रहा।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा ₹460.10 करोड़ रहा था। वहीं पिछली तिमाही (Q3FY24) में ये ₹690.41 करोड़ रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.43% घटा है।
रेवेन्यू 20.12% बढ़कर ₹12,726.55 करोड़ रहा
चौथी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू (आय) सालाना आधार पर 20.12% बढ़कर ₹12,726.55 करोड़ रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये ₹10,594.11 करोड़ रुपए रहा था।
पिछली तिमाही (Q3FY24) में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू ₹13,572.47 करोड़ रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का रेवेन्यू 6.23% घटा है।

पूरे वित्त-वर्ष में कंपनी के मुनाफे में 6.61% की बढ़ोतरी
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के कंसॉलिडेटेड मुनाफे में 6.61% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। FY24 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 2,535.61 करोड़ रुपए रहा है। पिछले वित्त वर्ष यानी FY23 में डीमार्ट का मुनाफा 2,378.34 करोड़ रुपए रहा था।
डीमार्ट के स्टोर्स का टोटल काउंट 367 हुआ
कंपनी ने बताया कि अब डीमार्ट के स्टोर्स का टोटल काउंट 367 हो गया है। इस वित्त वर्ष में कंपनी ने टोटल 41 नए स्टोर्स ओपन किए हैं। कंपनी के स्टोर्स 10 राज्य, 1 यूनियन टेरिटरी और NCR में हैं।

डीमार्ट के शेयर ने एक साल में 28.35% रिटर्न दिया
रिजल्ट आने के एक दिन पहले शुक्रवार को डीमार्ट का शेयर 0.29% बढ़कर 4,618.45 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 3.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 0.02% घटा है। वहीं पिछले छह महीने में इसका शेयर 26.55% बढ़ा है। पिछले एक साल में इसने निवेशकों को 28.35% रिटर्न दिया।

सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के फाउंडर हैं राधाकिशन दमानी
सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। उन्होंने डीमार्ट की शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से की थी। यहां उन्होंने डीमार्ट का पहला स्टोर ओपन किया था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरूल में ‘अपना बाजार’ की एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह मॉडल जमा नहीं था।
डिमार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था
डीमार्ट सुपरमार्केट चेन को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (ASL) ऑपरेट करती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के CEO नेविल नोरोन्हा हैं। 68 साल के राधाकिशन दमानी की कंपनी डिमार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था।
डी-मार्ट 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, उस दिन कंपनी मार्केट कैप 39,988 करोड़ रुपए था। अब 3 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।










