Balrampur News: 1 साल पहले हुई शादी, अचानक बहू के साथ हुआ हादसा, पति-सास गए जेल, जानें पूरा मामला

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रघुनाथनगर थाना अंतर्गत रमेशपुर गांव में नव विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां, बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल दाखिल कर दिया है. पूरी घटना रमेशपुर इलाके की है. बलरामपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के रघुनाथनगर थाना पुलिस को एक मई को सूचना मिली थी कि नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिर मामले की जांच शुरू की दी गई थी.

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में झाड़ी में शव पाया. पुलिस के द्वारा नव विवाहिता के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि मृतिका की गला दबा कर हत्या की गई है.

इसके बाद पुलिस की जांच कार्रवाई तेज की गई. पुलिस ने इस मामले में मृतिका के पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से जब पूछताछ की. इसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार किया. पति ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी पर चरित्र शंक करता था. इसी बात को लेकर हमेशा दोनों के बीच विवाद हुआ करता था. 30 अप्रैल को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपी पति ने रात करीब 1:00 बजे अपनी मां के साथ मिलकर मृतिका को पहले जहर पिलाई गई, लेकिन मृतका के द्वारा जहर का सेवन नहीं किया गया.

इसको देखते हुए मां बेटे ने मिलकर लाइलून के रस्सी से मृतिका का गला घोटकर हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को घर के पास ही झाड़ी में फांसी पर लटका दिया. इसके बाद इस घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि मृतिका की शादी जून 2023 में हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद हुआ करते थे. इस पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति और उसके मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 12:32 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें