‘BJP अभी चुप है क्योंकि…’ खुलकर बोले बृजभूषण शरण सिंह, बताया क्यों हो रही है टिकट में देरी

गोंडा. कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन बैठक का आयोजन हुआ. बीजेपी भाजपा सांसद बृजभूषण ने कटरा बाजार थाना क्षेत्र में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने खुद को एक बार फिर कैसरगंज सीट से प्रबल दावेदार बताया. सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अभी तो हम प्रत्याशी नहीं हैं लेकिन कैसरगंज में बीजेपी की किसी से लड़ाई नहीं है. पिछली बार 2 लाख 87 हजार का अंतर था. इस बार कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जीत का अंतर 5 लाख रहेगा. हम तो प्रबल दावेदार हैं और 99.9 तक लड़ेंगे, एक दसमलव बाकी रहेगा. अब देखिये 27-28-29 अप्रैल, तीन के पहले तो नाम फाइनल हो ही जाएगा.

उन्होंने कहा कि कैसरगंज में बाराती तैयार दूल्हा ही गायब है. इस सीट पर पार्टी चुप है और कार्यकर्ता चैतन्य हैं. वहीं यह भी कहा कि कैसरगंज का नाम पूरी दुनिया में महक रहा है. इस सीट को लेकर हिंदुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चा है और पूरी दुनिया में यहां का नाम महक रहा है.

‘कैसरगंज की जनता मेरे साथ’
सांसद ने कहा कि कैसरगंज की जनता मेरे साथ एकतरफा खड़ी है और राम चरित मानस की चौपाई दोहराई – होइहै वही जो राम रचि राखा. सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दवा किया कि एक घंटे पहले भी टिकट मिल जाय तो जीत हमारी होगी. केंद्र और प्रदेश नेतृत्व को भी इस बात का पूरा भरोसा  है. कैसरगंज की जनता बीजेपी को ही जिताएगी.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, कल दोपहर 12 बजे दाखिल करेंगे नामांकन

‘हम प्रचार अभियान में 53 दिन पीछे’
सिंह ने कहा कि बीजेपी निश्चिंत होकर सो रही है. हां इतना जरूर है कि हम प्रचार अभियान में 53 दिन पीछे हैं. वहीं सांसद ने कार्यकर्ताओं को टिकट को लेकर चिंता ना करने का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही कैसरगंज के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है. राहुल गांधी और प्रियंका के अमेठी रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि दोनों का उत्तर प्रदेश में असर खत्म हो गया है.

Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Gonda news, Loksabha Election 2024, UP news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें