BPSC Recruitment 2024 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर है. आयोग ने हाल ही में लेक्चरर माइनिंग इंजीनियरिंग के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से शुरू हो गया है. उम्मीदवार इसके लिए आवेदन 16 जुलाई तक आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. लेक्चरर माइनिंग इंजीनिरिंग की भर्ती बिहार के राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होगी.
BPSC Recruitment 2024 : लेक्चरर की वैकेंसी
बीपीएससी की लेक्चरर माइनिंग इंजीनिरिंग पद पर कुल छह वैकेंसी है. इसके लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग/बीएस/बीएससी/बीई किया होना चाहिए. या इसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री होनी चाहिए.
BPSC Recruitment 2024 : लेक्चरर पद के लिए उम्र सीमा
बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है. हालांकि अधिकतम कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है.
BPSC Recruitment 2024 : आवेदन शुल्क
लेक्चरर माइनिंग इंजीनियरिंग पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है. वहीं, एससी, एसटी, पीएच और राज्य की महिला उम्मीदवरों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है.
BPSC Recruitment 2024 : लेक्चरर पद पर चयन प्रक्रिया
लेक्चरर माइनिंग इंजीनियरिंग पद पर चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पास करना होगा. अधिक जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन देखें.
BPSC Recruitment 2024 : लेक्चरर की सैलरी
लेक्चरर माइनिंग इंजीनियरिंग को वेतन लेवल 9A (बेसिक सैलरी 56500 रुपये) के अनुसार सैलरी मिलेगी.
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें
ये भी पढ़ें
Bank Jobs 2024 : महिलाओं के लिए निकली बैंक क्लर्क की भर्ती, मिलेगी 64000 तक सैलरी
Career Options: देश की 5 टॉप हाई पेइंग जॉब्स, 70 लाख रुपये सालाना तक मिल सकती है सैलरी
Tags: Government jobs, Jobs news, Teacher job
FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 18:14 IST










