Canara Bank X (Twitter) Account Hacked | Business News | केनरा बैंक का ऑफिशियल X अकाउंट हैक: हैकर ने नाम बदला, बैंक ने यूजर्स को कुछ भी पोस्ट ना करने की सलाह दी

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पब्लिक सेक्टर लेंडर केनरा बैंक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। कंपनी ने आज यानी रविवार (23 जून) को इसकी जानकारी दी है। कपंनी ने बताया कि उसके ऑफिशियल X हैंडल @CanaraBank_X, से छेड़छाड़ की गई है।

बैंक ने कहा, ‘सभी संबंधित टीमें मामले की जांच कर रही हैं और जल्द से जल्द केनरा बैंक X हैंडल तक पहुंच हासिल करने के लिए एक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।’ बैंक ने अपने यूजर्स और ग्राहकों से कहा कि वे @CanaraBank_X पेज पर कुछ भी पोस्ट न करें।

यह केनरा बैंक का ऑफिशियल X अकाउंट है। बैंक के नाम की जगह हैकर ने डॉट (.) लगा दिया है। इस अकाउंट के 2.55 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यह केनरा बैंक का ऑफिशियल X अकाउंट है। बैंक के नाम की जगह हैकर ने डॉट (.) लगा दिया है। इस अकाउंट के 2.55 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पिछले हफ्ते एक्सिस बैंक का अकाउंट हैक हुआ था
बैंक के मुताबिक हैकर ने बैंक के ऑफिशियल X हैंडल का नाम बदलकर ‘ether.fi’ कर दिया था। इसके अलावा लोकेशन को बदलकर केमैन आइलैंड कर दिया गया था। करीब एक सप्ताह पहले एक्सिस बैंक का ऑफिशियल X हैंडल हैक हो गया था। हैकर ने ऑफिशियल अकाउंट का नाम हटा कर उसकी जगह फुल स्टॉप लगा दिया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें