Cherry-blossoms-in-vegetable-market-yield-will-be-good-due-to-favorable-weather – News18 हिंदी

पंकज सिंगटा/शिमला.शिमला की ढली सब्जी मंडी में चैरी ने दस्तक दे दी है. चैरी की शुरुआत धमाकेदार रही है. बागवानों को शुरुआत में ही 250 रुपए प्रति किलो दाम मिले है. जो आगे चल कर 500 रुपए से लेकर 600 रुपए तक भी पहुंच सकते है. हालांकि, बीते वर्ष चैरी को बहुत अच्छे दाम मिले थे, लेकिन शुरुआती तौर पर 250 रुपए का दाम बहुत अच्छा रहा है. शुरुआत में कुमार सैन की लोअर बेल्ट धन्नापानी से सब्जी मंडी ढली में चैरी पहुंची. फिलहाल, अन्य क्षेत्रों से चैरी आना बाकी है. इसके बाद डिमांड बढ़ने के भी आसार है.

ढली सब्जी मंडी के दुकानदार यशवंत शर्मा ने कहा कि चैरी ने शिमला सब्जी मंडी में दस्तक दे दी है. कुमारसैन के धन्नापनी से पहुंची चैरी को शुरुआत में ही अच्छे दाम मिले है. आगामी समय में जैसे जैसे चैरी की मांग बढ़ेगी. बागवानों को इसके अच्छे दाम भी मिलेंगे.

600 रुपये किलो बिकता
यशवंत शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष चैरी की पैदावार बहुत कम रही थी. जिसमें, हालांकि बागवानों को दाम बहुत बेहतर मिले थे. इस वर्ष उम्मीद है कि पैदावार अच्छी होगी. इसके साथ ही क्वालिटी भी अच्छी होगी. मौसम सामान्य चल रहा है. जो चैरी के लिए अनुकूल है. आने वाले समय में जैसे जैसे डिमांड बढ़ेगी तो व्यापारी भी शिमला पहुंचना शुरू होंगे.

यहां होती है चैरी की ज्यादा पैदावार 
शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में चैरी की पैदावार होती है. विशेष तौर पर जिला शिमला के नारकंडा, ननखड़ी, कोटगढ़ आदि क्षेत्रों में चैरी की भारी पैदावार होती है. शिमला से चैरी को देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात आदि क्षेत्रों में भेजा जाता है. आगामी दिनों में चैरी की मांग बढ़ने के साथ ही अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है. बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष की फसल ज्यादा बेहतर और ज्यादा मात्रा में होने की उम्मीद है.

Tags: Agriculture, Himachal pradesh news, Hindi news, Latest hindi news, Local18, Shimla News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें