Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ मानसून, झमाझम बारिश का दौर शुरू, बस्तर संभाग में येलो अलर्ट जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तो वहीं बस्तर संभाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले 4 से 5 दिनों तक राज्य में भारी बारिश के आसार हैं. कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश. प्रदेश के ज्यादार इलाकों में बुधवार को बरसात हुई. हालांकि कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई. मौसम बदलने के बाद प्रदेश के टेंपरेचर में 9 से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बरसात होगी. अब सूबे में मानसून एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में कोरबा मं 30 मिलीमीटर, बलरामपुर में 42 और शंकरगढ़ में 30 मिलीमीटर बारिश हुई है.

गर्मी से मिली लोगों को राहत
राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी. बुधवार को रायपुर में बारिश राहत लेकर आई. इससे जिले के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. रायपुर में गुरुवार को भी सुबह से बादल छाए रहे. बुधवार को तेज हवाओं के साथ जिले में बारिश हुई. बारिश के बाद दिन का तापमान 37 डिग्री से शाम होते तक 26 डिग्री हो गया था. आज भी रायपुर में बारिश के आसार है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा और बस्तर में मध्यम से लेकर भारी बारिश के आसार है. वहीं रायपुर संभाग के कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. वहीं सरगुजा, बिलासपुर. दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हो सकती है. बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया. तो वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22.5  डिग्री रहा. इसी तरह बिलासपुर में 36 डिग्री, अंबकापुर में 34.4 डिग्री, जगदलपुर में 34.2 डिग्री और दुर्ग में 38.4 डिग्री तापमान रहा.

Tags: CG News, Chhattisgarh news, IMD alert, Monsoon Update, Weather news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें