रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल थम गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अब यह 26 जून के बाद फिर सक्रिय होगा. इससे प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी. मानसून अभी तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका था, लेकिन अब इसकी रफ्तार फिलहाल कम हो गई है. 24 जून को भी प्रदेश के कई हिस्साों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने के आसार हैं. विभाग का कहना है कि मानसून राज्य के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के संकेत दे रहा है. इधर, अंबिकापुर में 24 जून को जबरदस्त बारिश शुरू हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है.
विभाग के मुताबिक, रायपुर, महासमुंद, बालौद, गरियाबंद, नायारणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, धमतरी जिलों के शहरों में झमाझम बारिश की संभावना है. इस बारिश का यहां के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. सरगुजा में लोगों को लगा था कि अब मानसूनी बारिश नहीं होगी, लेकिन फिलहाल लोगों को चेहरों पर मुस्कान है. दूसरी ओर, बलौदाबाजार के ग्राम कोसमंडी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों जब पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी पेड़ पर बिजली आ गिरी. मृतकों के नाम गातापार निवासी नंदकुमार निषाद और समारु वर्मा हैं. पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
पेंड्रा में पूजा-पाठ के बाद खेतों में उतरे हल
पेंड्रा में भी प्री मानसून की बारिश हुई. इसके साथ ही लोगों ने खेतों में जुताई-बुआई शुरू कर दी है. लोगों ने पूजा-पाठ के बाद खेतों में नागर और हल उतारे. दरअसल, मौसम विभाग ने कहा है कि यहां कुछ दिन बारिश नहीं होने के आसार हैं. इस बात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. किसानों का कहना है कि अगर बारिश में देर हुई तो फसल का चक्र बिगड़ जाएगा. फसल कटाई के बाद अगली फसल पर इसका असर पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में रायपुर, महासमुंद, बालौद, गरियाबंद, नायारणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, धमतरी जिलों के शहरों में झमाझम बारिश की संभावना है.
| रायपुर | 31.6 डिग्री |
| राजनांदगांव | 30.5 डिग्री |
| बिलासपुर | 31.4 डिग्री |
| पेंड्रा | 33.6 डिग्री |
| अंबिकापुर | 34.9 डिग्री |
Tags: Chhattisgarh news, Raipur news
FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 13:37 IST










