CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरों के बाद स्वास्थ्य में गिरावट
चंडीगढ़, 5 सितंबर — पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले दो दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे और इसी दौरान उनकी सेहत में गिरावट आई है।
केजरीवाल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री की तबीयत की जानकारी मिलते ही आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज उनसे मिलने पहुंचे। केजरीवाल की मुलाकात के बाद अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि भगवंत मान आगे अपने दौरों को जारी रखेंगे या नहीं।
आज था गुरदासपुर दौरा
मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज गुरदासपुर और अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा तय था, लेकिन फिलहाल उनके आगे के कार्यक्रमों पर सस्पेंस बना हुआ है। अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है कि दौरे रद्द होंगे या स्थगित।
डॉक्टरों की टीम पहुंची रिहायश पर
CM की तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम आज सुबह उनकी रिहायश पर पहुंची और मेडिकल जांच की। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को तेज़ थकावट और हल्का बुखार महसूस हो रहा था, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।