नई दिल्ली: मानसून की पहली बारिश में ही दिल्ली डूब गई. शुक्रवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई. इस मौसम की पहली बरसात में ही सड़कों पर सैलाब आ गया. जगह-जगह घुटनों तक पानी भर गया है. लुटियंस जोन से लेकर दिल्ली के अन्य इलाकों तक गलियां और सड़कें पानी से लबालब हैं. सुबह से सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है. दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई, मगर परेशानी भी बढ़ गई है. यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस को बार-बार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करनी पड़ रही है. तो चलिए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहां कैसे हालात हैं और कहां-कहां लंबा जाम है.
दिल्ली-नोएडा वालों घर से निकलने से पहले देख लो ट्रैफिक अलर्ट LIVE:-
-दिल्ली में बारिश के बाद जाम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, तिलक ब्रिज डब्ल्यू-पॉइंट के नीचे जलभराव हो गया है. इसकी वजह से ए-पॉइंट से डब्ल्यू-पॉइंट और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे पर डब्ल्यू-पॉइंट तिलक ब्रिज रोड पर यातायात प्रभावित है. कृपया अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं.
Traffic Alert
Traffic is affected on W-Point Tilak Bridge road in both the carriageways from A-Point to W-Point and vice-versa due to waterlogging below Tilak Bridge W-point. Kindly plan your journey accordingly. pic.twitter.com/qA4u6dEPZL— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 28, 2024










