‘EVM ओके है उसके चिप पर नजर रखिये’, ममता बनर्जी का BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोलीं- रात में ये लोग…

नई दिल्‍ली. पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर करार हमला किया. कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि ईवीएम के 100 प्रतिशत वीवीपैट से मिलान की कोई जरूरत नहीं है. ममता ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि ईवीएम ओके है उसके चिप पर नज़र रखिये. रात में बीजेपी को लोग ताला तोड़कर ईवीएम की मशीन बदल रहे हैं. उनके स्‍थान पर ये बीजेपी को वोट दी गई मशीनों को रख रहे हैं.

ममता बनर्जी ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत के आंकड़े देरी से देने पर चुनाव आयोग की तरफ से अब तक आधिकारिक और स्पष्ट जवाब नही दिया गया. विपक्ष ने चुनाव आयोग के आंकड़े देरी से देने पर सवाल उठाया है. चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़े और अंतिम आंकड़े में फर्क 6 फ़ीसदी का है और अंतिम आंकड़े देर से दिया गया है. बीजेपी राज्य भर में ईवीएम बदल रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 17:20 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें