गुलशन कश्यप/जमुई:- बारात में वरुण वधू पक्ष के बीच तो नोक-झोंक तो होता ही रहती है. लेकिन बारात में एक युवक ने एक युवती को अपना दिल दे दिया. दोनों की आंखें लड़ी और आंखों-आंखों में ही दोनों ने मोहब्बत का इजहार कर लिया. एक-दूसरे की आंखें मिली, तो उन्होंने दुनिया की आंखों से बचकर मोबाइल नंबर एक्सचेंज भी कर लिया. 5 साल एक-दूसरे को प्रेम किया, दुनिया के तमाम ताने सुने. 5 साल बाद उन्होंने अब एक ऐसा कदम उठाया है, जिसके बाद यह दोनों प्रेमी युगल सुर्खियों में है. दरअसल एक प्रेमी युगल ने करीब 5 साल लंबे प्रेम प्रसंग के बाद घर से भाग कर मंदिर में शादी रचा ली. उनकी शादी में ना तो कोई बाराती शामिल हुए, ना ही बैंड बाजा बजा. दूल्हा-दुल्हन और एक पंडित ने मिलकर इस शादी को अंजाम दे दिया.
बारात में हुआ था प्यार, एक दूजे का साथ निभाने की खाई कसम
यह प्रेम कहानी जमुई जिले के सदर थाना इलाके के रहने वाले हरेराम और निक्की की है. सदर थाना क्षेत्र के अमरथ के रहने वाले हरे राम कुमार और मनिअड्डा की रहने वाली निक्की कुमारी करीब 5 साल से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे. हरे राम अपने गांव के एक युवक की बारात में शामिल होने के लिए गया था. इसी दौरान उसकी मुलाकात निक्की से हुई. दोनों ने आंखों ही आंखों में एक साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया.
प्यार हुआ, तो हरे राम ने इसका इजहार भी कर दिया और फिर दोनों एक-दूसरे के साथ अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोने लगे. लेकिन लड़की के घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई, तब वह इस प्रेम के खिलाफ हो गए और उन्होंने दोनों को एक-दूसरे से मिलने जुलने से रोक दिया. जिसके बाद दोनों ने घर से भाग निकलने का फैसला किया और लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में जाकर शादी कर ली.
ये भी पढ़ें:- OMG…अचानक उबलने लगा पानी, बाहर आ गईं मछलियां, जानें क्यों तालाब में कूद पड़े लोग, वीडियो वायरल
शादी के बाद जारी किया वीडियो
शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों ने बिना किसी दबाव के खुद की मर्जी से शादी किया है. प्रेमिका ने बताया कि 5 साल हमारे बीच बात हो रही थी. जब से हमने शादी किया, तब से हमारे घर वाले हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा अलग-अलग तरीके से ससुराल वालों को भी धमका रहे हैं. हरेराम ने कहा कि शादी के बाद लड़की के माता-पिता मेरे घर वालों को धमका रहे हैं और मेरे दोस्त की दुकान में मारपीट भी की है और तोड़फोड़ भी किया है. शादी के बाद प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. बहरहाल प्रेमी-प्रेमिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तथा उनकी अजब प्रेम की यह गजब कहानी चर्चा में बनी हुई है.
Tags: Ajab Gajab, Bihar News, Jamui news, Local18, Love Story
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 22:32 IST










