Farmer’s son passed JEE Mains exam, took advantage of free coaching class – News18 हिंदी

लखेश्वर यादव/ जांजगीर-चांपा:- जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ के रहने वाले किसान चैतराम साहू (पिता) व मोधीन बाई (मां) के बेटे कमलेश साहू ने राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस (JEE) में 98.51 पसेंटाइल के साथ जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है. कमलेश ने जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क आकांक्षा कोचिंग आवासीय परिसर में पड़कर यह सफलता हासिल की है.

2 साल की तैयारी
जेईई मेंस परीक्षा में पास होने वाले कमलेश साहू ने बताया कि उनके पिता खेती किसानी का काम करते हैं और मां गृहणी हैं. उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा चलने वाली आकांक्षा आवासीय परिसर में रहकर दो साल जेईई की तैयारी की है, जिसमें उन्हें सफलता मिली है. जेईई मेंस में उनका 98.51 पसेंटाइल आया है, जिससे उनका आल इंडिया में 23000 रैंक और OBC में 6000 रैंक आया है.

ये भी पढ़ें:- रेतीली जमीन पर उगती है ये खास फसल, पेड़ के साथ जड़ों से भी होगा मुनाफा, गर्मी में ही होगा डबल इनकम

इंजीनियर और डॉक्टर बनने का है सपना
कमलेश ने लोकल18 को बताया कि आकांक्षा आवासीय परिसर (कोचिंग संस्थान) जिला प्रशासन द्वारा चलने वाली बहुत ही अच्छी योजना हैं, जिसमें ऐसे बच्चे जिनका सपना बड़े इंजीनियर और डॉक्टर बनने का होता है. लेकिन अपने घर की आर्थिक स्थिति और पैसे की कमी के कारण बड़े शहरों और बड़े कोचिंग संस्था में जाकर तैयारी नहीं कर पाते हैं. ऐसे बच्चों को आकांक्षा आवासीय परिसर में नि:शुल्क पढ़ने की और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देता है.

इस आकांक्षा कोचिंग में नि:शुल्क पढ़ाई के साथ ही यहां रहने और खाने की नि:शुल्क सुविधा मिलती है. साथ ही साथ विद्यार्थियों को लाइब्रेरी, डिजिटल बोर्ड और कंप्यूटर की सुविधा मिलती है, जिससे यहां विद्यार्थी बिना किसी टेंशन के पढ़ाई करते हैं. इस साल आकांक्षा कोचिंग का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा और यहां से 24 बच्चों ने जेईई मेंस पास किया. ये किसी भी कोचिंग संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है.

Tags: Chhattisgarh news, Jee main, Jee main result, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें