Fire will rain from the sky for the next three days, know whether it will rain this month, what is the new update of IMD – News18 हिंदी

अंजलि सिंह राजपूत / लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम पल-पल करवट ले रहा है. एक और दो मई को जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने की वजह से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की थी, तो वहीं अब अगले तीन दिन फिर से उत्तर प्रदेश के लोगों को चिल्लाती धूप, भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक नहीं बल्कि पूरे 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. लखनऊ मौसम केंद्र ने लोगों को ज्यादा सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है.

इसी बीच लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से एक और राहत भरी खबर दी गई है, जिसमें लखनऊ मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश बताते हैं कि तीन, चार और पांच मई को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. यह तीन दिन उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रहने वाले हैं. जबकि 6, 7 और 8 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक के साथ बारिश होगी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट होगी. इसी तरह बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता रहेगा और हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें