Gathering of mango lovers in Indore Farmers have brought mangoes from all over the country including Hapus of Konkan-Ratnagiri

राहुल दवे/इंदौर. फलों के राजा आम को खाने के शौकिनों की कमी नहीं है. इस फल के आने का सालभर इंतजार अनेक लोग करते हैं. मप्र के इंदौर में आम के शौकिन एक ऐसी जगह पर जमा हो रहे हैं. यहां कोंकण-रत्नागिरी के हापुस सहित देशभर के कृषक विभिन्न किस्मों के आम लाए हैं. यहां पहुंचते ही अलग-अलग आमों की खुशबू सभी को आकर्षित कर रही है.

दरअसल, स्वाद की राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के ढक्कन वाला कुआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में मैंगो जत्रा में आम खाने के शौकिन बड़ी संख्या में पहुंचे रहे हैं. मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाने वाला मैंगो जत्रा में सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है. संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने न्यूज 18 को बताया कि समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख विनय पिंगले, उद्योगपति एवं समाजसेवी निरंजन भाई देसाई एवं उद्यमी निधि पमनानी के मुख्य अतिथि  में जत्रा का शुभारंभ किया गया.

कृषक पर्याप्त मात्रा में लाए हैं आम
दांडेकर व शाह के मुताबिक मैंगो जत्रा में 23 के करीब महाराष्ट्र (कोंकण-रत्नागिरी) के कृषक हापुस आम और अन्य उत्पाद लेकर आए है. इस मैंगो जत्रा की विशेषता के बारे में दोनों का कहना है कि यहां उत्पादक सीधे ग्राहक को अपना माल विक्रय करते है. प्रतिवर्ष बढ़ते प्रतिसाद को देखते हुए. कृषक इस वर्ष अच्छे से आपूर्ति हो सके इसलिए पर्याप्त मात्रा में आम लेकर आए है.

चखने को भी मिल रहा आम का स्वाद
मैंगो जत्रा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा नाम मात्र शुल्क पर ताजा आम काट कर वहीं, चखने हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही इस वर्ष भी मराठी व्यंजनों की श्रृंखला एवं इंदौरी चाट चौपाटी का भी समायोजन किया गया है.

पारिवारिक वीक एंड मनोरंजक डेस्टिनेशन
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मैंगो जत्रा पूर्ण पारिवारिक वीक एंड मनोरंजक डेस्टिनेशन के रूप में लगा है. परिसर में ही टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर नि.शुल्क पार्किंग उपलब्ध है.

Tags: Hindi news, Indore news, Latest hindi news, Madhya pradesh news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें