Gold Price Today (26 June); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोना 230 रुपए गिरकर 72,000 रुपए पर आया: चांदी में भी 1,000 रुपए की गिरावट, एक किलो चांदी 90 हजार रुपए पर आई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (26 June); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 26 जून को गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 230 रुपए गिरकर 72,000 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 72,230 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 1,000 रुपए गिरकर 90,000 रुपए में बिक रही है।

हालांकि, इस साल अब तक सोने के दाम 8,130 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 17,840 रुपए बढ़ चुकी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,000 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,000 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,660 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,050 रुपए है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें