Golden opportunity for people who want to do their own thing by doing poultry farming – News18 हिंदी

लखेश्वर यादव/ जांजगीर चांपा: अगर आप भी मुर्गीपालन करना चाहते हैं और मुर्गीपालन कर खुद का बिजनेस करना चाहते है. तो इसके लिए मुर्गीपालन के बारे पुरी तरह जानकारी होनी चाहिए की कौन से प्रकार के मुर्गी को कैसे पाले, कितना चारा दे, मुर्गी को रखने के लिए सेड को कैसे बनाएं, इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना आपको बहुत नुकसान हो सकता है.आपको बता दें कि जांजगीर जिला मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) जांजगीर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों और महिलाओं के लिए मुर्गी पालन के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.

जिसमें आप इस नि:शुल्क ट्रैनिंग में शामिल होकर सही तरीके से मुर्गी पालन कैसे करना है ये सिख सकते हैं. अगर आपको भी यहां ट्रेनिंग लेना है तो जानिए यहां कैसे करवाएं पंजीयन और इसके लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट जरूरी है. एसबीआई आरसेटी संकाय सदस्य अरुण कुमार पांडेय ने बताया प्रशिक्षण संस्थान भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार जांजगीर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों और महिलाओं को मुर्गीपालन के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा जिसके लिए अभी पंजीयन कराया जा रहा है. आगे बताया इस ट्रेनिंग में मुर्गी का रख रखाव उसके लिए खाद्य कैसे तैयार करना है.

जानिए कैसे बिजनेस को आगे बढ़ाए
मुर्गियों के कितने प्रकार होता है, उसकी विशेषता क्या होती है, जैसे बायलर, कड़कनाथ इन सब के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है. इसके साथ मुर्गी कौन से वातावरण में रह सकते है,मुर्गी पालन के लिए सेड कैसे तैयार करे, और सेड की साइज के हिसाब से कितना चूजा रख सकते है, कितना उनके लिए तापमान होना चाहिए, इनके खानपान, रख रखाव , टीकाकरण के बारे में बताया जाता है. ट्रेंनिंग के दौरान ही शासन की जो योजना है उसके बारे में भी बताया जाता है की कौन से योजना का लाभ लेकर बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाया जा सके.

ट्रेनिंग के लिए पंजीयन कैसे करें
एसबीआई आरसेटी के अरुण कुमार पांडेय ने बताया की आगामी होने वाले मुर्गीपालन ट्रेनिंग के लिए पंजीयन जारी है. जांजगीर चांपा और सक्ती जिले के इच्छुक व्यक्ति इसमें शामिल हो सकते है. ट्रेनिंग पंजीयन के लिए व्यक्ति का उम्र 18 से 45 साल तक होना चाहिए. आसेटी द्वारा फ्रॉम दिया जाएगा उसको फिल अप करके साथ में 04 फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जितना पढ़ाई किया है उसका क्लास का मार्कशीट, अगर कोई व्यक्ति पढ़ाई नई किया है (अनपढ़), उसे भी ट्रेनिंग दिया जाता है.

आरसेटी कराया जाने वाला यह ट्रेनिंग नि:शुल्क रहता है साथ ही ट्रैनिंग करने वाले युवक के लिए आसेटी संस्थान द्वारा रहने, खाने, नाश्ता, चाय सभी व्यवस्था की जाती है. एवं ट्रेनिंग में लगने सामान किताब, कॉपी, पेन, ड्रेस भी दिया जाता है. पांडेय सर ने और बताया की ट्रेनिंग पूरा होने के बाद एग्जाम होता है उस एग्जाम में पास होने वाले विद्यार्थियों को आरसेटी (Rural Self Employment Training Institute) द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाता है.

Tags: Farming in India, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें