रामकुमार नायक/रायपुर. छत्तीसगढ़ में उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो कुछ कर गुजरना चाहते हैं. नौकरी हो बिजनेस हर तरह के काम के लिए सबसे अहम बात है सीखना, बिना सीखे और ट्रेनिंग के कोई भी व्यक्ति किसी भी फील्ड में सफल नहीं हो सकता है. छत्तीसगढ़ में युवाओं को सीखने और परिपक्व बनाने के लिए मुफ्त ट्रेनिंग मिलने जा रही है. आइए हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मुफ्त प्रशिक्षण के लिए 28 जून तक आवेदन मंगाए गए हैं. रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में मुफ्त कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है. इच्छुक लोग 28 जून 2024 तक लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं. यह कौशल प्रशिक्षण व्यवसाय के अनुसार 3 माह से 4 माह तक का होता हैं.
इन चीजों की दी जा रही ट्रेनिंग
रोजगार अधिकारी केदार पटेल रोजगार ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में विभिन्न व्यवसाय जैसे सोलर पम्प टेक्निशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर, आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट, हेयर स्टालिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट आदि कोर्स में मुफ्त कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इन कौशल प्रशिक्षण में व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ कंप्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. हितग्राहियों को प्रशिक्षण अवधि में ऑन जॉब ट्रेनिंग और प्रशिक्षण उपरांत प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाता है.
Tags: Chhattisagrh news, Job and career, Local18, Raipur news
FIRST PUBLISHED : June 21, 2024, 18:00 IST










