HAL Q4 net profit rises 52% to Rs 4,308 crore | HAL का चौथी-तिमाही में मुनाफा 52% बढ़कर ₹4,308 करोड़ हुआ: आय में सालाना आधार पर 18% की बढ़ोतरी, कंपनी के शेयर ने एक साल में 195% रिटर्न दिया

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 52% बढ़कर ₹4,308 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹2,831 करोड़ रहा था। HAL ने आज यानी 16 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं।

एक साल में HAL ने 195% रिटर्न दिया
रिजल्ट आने के बाद HAL का शेयर करीब 11% बढ़कर ₹4,637.90 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 195.98% रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.08 लाख करोड़ रुपए है।

आय में सालाना आधार पर 18% की बढ़ोतरी
HAL के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 18% की बढ़ोतरी हुई है। FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹14,768 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹12,494 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 30% बढ़ा
HAL का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 30.77% बढ़कर ₹7620 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹5827 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू ₹30,380 करोड़ रहा
वहीं HAL का वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹30,380 करोड़ पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹26,927 करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 12.82% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें