Haryana Top 10 News: कुलदीप बिश्नोई का बड़ा बयान, नूंह में पुलिस मुठभेड़…हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

चंडीगढ़. हरियाणा में चुनावी मौसम के बीच क्राइम भी बढ़ रहा है. करनाल में 30 अप्रैल 2024 के दिन बाइक सवार कुरियर व्बॉय सुमित और रिक्शा चालक पर फायरिंग की गई थी. केस में अब दो बदमाशों का सुराग देने वालों को पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम देने का भी ऐलान किया था. अब एसटीएफ की टीम आरोपियों को मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी यूपी बागपत के रहने वाले हैं और दोनों भाई हैं. आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. सुमित उर्फ सन्नी और गौरव को मेरठ रोड से गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की बाइक, चार कारतूस और दो विदेशी हथियार मिले हैं.

एक इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

कैथल. हरियाणा के कैथल में पुलिस ने एक बदमाथ को गिरफ्तार किया है. आरोपी अमित गांव फरल में किसी काम से आया था और पुलिस ने जाल बिछाकर इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली है. आरोपी पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है जिनमे लूट, डकैती, हत्या व हत्या का प्रयास, स्नैचिंग और चोरी के केस दर्ज हैं. पानीपत और अम्बाला की अदालत से स्नैचिंग की वारदात में आरोपी को सजा सुना चुकी है.

‘पाकिस्तान में आर्मी कैंप में चाचा ने दी ट्रेनिंग, देश के लिए खतरा…’ सीमा हैदर के पति के वकील का दावा

नवीन जिंदल के समर्थन में बाइक रैली निकाली

कुरुक्षेत्र. भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई है. रैली में भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा कि इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और किसान अपना समर्थन देने के लिए आए हुए हैं. जो ट्रैक्टरों और बाइकों पर रैली निकल रहे हैं और उन सभी का मैं आभारी हूं. उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में भी भारी संख्या में यहां लोग आए हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमने युवाओं का अपने संकल्प पत्र में बहुत ख्याल रखा है. खेलों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम हर गांव में जिम बनाएंगे और एक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स सेंटर भी बनाएंगे और शिक्षा पर जिंदल ने कहा की स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता को भी हम बेहतर करेंगे.

पूर्व सीएम से मिले जर्मनी के सांसद

करनाल. मनोज वधवा के कांग्रेस में जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान आया है. करनाल लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार मनोहर लाल ने जर्मनी से आए इन्वेस्टर्स के साथ मीटिंग की. उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा हुई है. मीटिंग में जर्मनी के सांसद आए थे और मनोहर लाल ने मुलाकात की.  उन्होंने कहा कि जर्मनी एक प्रगतिशील देश है. मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इन्वेस्टर की पसंद हरियाणा बन चुका है. मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेरा कोई भतीजा नहीं है और कुछ लोग पोस्ट करके बातें बना रहे हैं. मनोहर लाल खट्टर ने साथ यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 18 को सोनीपत में होगी. अंबाला और करनाल में अमित शाह की बड़ी रैली करेंगे.

राज बब्बर ने गुरुद्वारे में टेका माथा

गुरुग्राम. हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर गुरुग्राम के गुरुद्वारे पहुँचे और अपनी जीत को अरदास की. राज बब्बर ने कहा कि मैं फील्ड का आदमी हूं और लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश करता हूं. मैं गुरुग्राम में सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि यहाँ लोगों के बीच बसने आया हूँ. बब्बर ने कहा किआगरा में 26 साल रहा वहाँ भरपूर प्यार मिला. किसी पार्टी की बुराई नहीं करता और सभी पार्टियों के लोगों ने मुझे प्यार दिया. गुरुग्राम के लोग कहते हैं जो 4 बार सांसद रह चुके हैं, वो कभी जनता के बीच गए ही नहीं हैं. इसलिए आज जनता उनकी शिकायत कर रही है.

नफे सिंह राठी हत्याकांड का मामला पंचकूला शिफ्ट

बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ में ढाई महीने पहले बराही रेलवे फाटक के पास हुई इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. अब सीबीआई की टीम ने केस में झज्जर जेल में बंद तीन आरोपियों से पूछताछ की. पूछताछ में सीबीआई टीम को पता चला है कि यह कोई गैंगवार नहीं, बल्कि कांट्रेक्ट किलिंग का मामला है और सीबीआई ने जांच तेज कर दी है. उधर, सीबीआई कोर्ट पंचकूला को केस ट्रांसफर किया गया है.

नारनौल पर नई ट्रेन का ठहराव

नारनौल. भारतीय रेलवे की और से मार्ग परिवर्तित रेल सेवाओं का अतिरिक्त ठहराव किया गया है. अब हरियाणा के नारनौल रेलवे स्टेशन पर भी जैसलमेर-काठगोदाम और दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट का ठहराव रहेगा. इससे अब जैसलमेर से काठ गोदाम और दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट में यहां के लोग भी सफर कर सकेंगे. गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेल सेवा 29 मई से 30 मई तक, 1 जून से आठ जून तक एवं 10 जून से 7 अगस्त तक जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी और मार्ग में फुलेरा, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी.

हुड्डा पर बरसे कुलदीप बिश्नोई

भिवानी. लोहारू के लीलस गाँव में आयोजित जनसभा में कुलपति बिश्नोई ने सबसे पहले पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया. उन्होंने अपने पूराने अंदाज में एसईजेड का ज़िक्र करते हुए कहा कि हुड्डा ने किसानों की बेशक़ीमती ज़मीनें पूँजीपतियों की दी. कुलदीप बिश्नोई ने खुद को किसान का बेटा और किसान हितैषी बताया. उन्होंने कहा कि मैंने हुड्डा के एसईजेड के विरोध में विधानसभा का घेराव किया और लाठियाँ खाई. मेरे बेटे भव्य ने किसान आंदोलन के दौरान पार्टी लाइन से हटकर सिंघु बॉर्डर व बहादुरगढ़ बॉर्डर पर एक साल लंगर लगाया. उन्होंने कहा कि मैंने राजस्थान में 27 में से 22 विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई है.

नूंह में पुलिस से मुठभेड़, बदमाश घायल

नूंह. हरियाणा के नूंह की सहायक पुलिस अधीक्षक साक्षी सिंह ने कहा कि नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा तावडू ने मर्डर केस में वांछित सहित अन्य करीब एक दर्जन हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य संगीन वारदातों में वांछित बदमाश इमरान पुत्र अब्दुल गफूर निवासी तिरवाडा जिला नूंह को काबू किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सिलखो पहाड़ी क्षेत्र तावडू के पास से मुठभेड के बाद आरोपी को पकड़ा गया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी इमरान उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी. आरोपी को इलाज के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ में दाखिल कराया गया है. पुलिस ने बताया कि इमरान खुंखार किस्म का अपराधी है और अपने पास चोरी की मोटरसाइकिल रखता है.

बदमाश ने खुद को मारी गोली

चरखी दादरी. हरियाणा के दादरी क्षेत्र के बाबा गैंग सदस्य संजय उर्फ भेड़िया ने राजस्थान के सिंघाना (झुंझनू) के गांव खानपुर के समीप हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीम से घिरता देख खुद को गोली मार ली. वारदात से पहले बदमाश ने पुलिस के समक्ष दो हवाई फायर भी किये थे. पुलिस घायल बदमाश को पास के सिंघाना अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. बदमाश की मौत होने के बाद उसके गांव कलियाणा से परिजन शव को लेने राजस्थान रवाना हो गए. वहीं बदमाश पर दादरी क्षेत्र दर्जनभर मामले दर्ज हैं और वह 5 हजार का इनामी बदमाश है. बता दें कि गांव कलियाणा निवासी बदमाश संजय उर्फ भेड़िया बाबा गैंग का सदस्य था और अनेकर वारदातों को अंजाम दिया था.

Tags: Haryana news, Haryana news live, Haryana News Today

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें