Himachal-Haryana Weather Update: हिमाचल में आएगा तूफान? हरियाणा में मानसून कब देगा दस्तक, मौसम विभाग ने बता दी तारीख

चंडीगढ़ः हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मानसून बहुत जल्द दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन के भीतर इन दोनों राज्यों में मानसून की एंट्री हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते 26 जून तक प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी. रविवार को कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई. हालांकि गर्मी से राहत तो मिली. लेकिन लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. हरियाणा में आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा.

वहीं हिमाचल में बारिश और तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरजने व बादलों के बरसने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट व भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 24 जून को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. सिरसा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं करनाल में सबसे कम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने 30 जून तक हरियाणा व चंडीगढ़ में बारिश को लेकर संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय में प्री-मानसून की दस्तक हुई है और दिनभर मौसम साफ होने के बाद शाम के समय झमाझम बारिश से  गर्मी से बड़ी राहत मिली. उधप, किसान-बागवानों की फसलों को भी संजीवनी मिली है.

FIRST PUBLISHED : June 25, 2024, 07:28 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें