Himachal News: सिरमौर में बड़ा हादसा, आगजनी में फंसे 85 स्कूली छात्र, मच गया हड़कंप

सिरमौर. सिरमौर में बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां शुक्रवार शाम एक स्कूल में शिविर में चंडीगढ़ से भाग लेने आए के करीब 85 बच्चे आग में घिर गए. इससे अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही प्रशासन की इसकी सूचना मिली, तो मौके पर दमकल विभाग, पुलिस की टीम जा पहुंची. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब जाकर बच्चों ने राहत की सांस ली.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार शाम बड़ी घटना हो गई. जिले के बागथन गांव स्थित प्लानिंग स्कूल में तकरीबन 85 बच्चे आगजनी के बीच फंस गए थे. इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और बच्चों की सुरक्षित निकालने की कवायद शुरू कर दी थी.

FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 09:13 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें