पंकज सिंगटा/शिमला. आने वाले वर्षों में लोगों को बेहतर इलाज की तलाश में चंडीगढ़ पीजीआई या दिल्ली एम्स जैसे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा. शिमला के चमियाना में प्रदेश का एकमात्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मौजूद है. इस अस्पताल में वह सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी. जो चंडीगढ़ पीजीआई या एम्स दिल्ली में मिलती है. यहां विभिन्न प्रकार के आधुनिक उपकरण मौजूदा है. जो हिमाचल में अपनी तरह के अकेले उपकरण है. अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का उद्घाटन 28 सितंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया था.
अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के प्रिंसिपल डॉ. राजेश पठानीया ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि चमियाना में मौजूद अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान हिमाचल प्रदेश का पहला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है. यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां मौजूदा समय में 5 ओपीडी को शुरू किया गया है. यह 400 बेड़ों का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है.
यहां मौजूद है हिमाचल की सबसे एडवांस सीटी स्कैन मशीन
चमियाना में मौजूद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हिमाचल प्रदेश की सबसे एडवांस 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है. इस मशीन के माध्यम से दिल में होने वाली ब्लॉकेज का पता भी लगाया जा सकता है. मशीन के लगने के बाद अभी तक 100 लोगों का सीटी एनजीओ किया जा चुका है. इसके साथ ही यहां 9 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर भी स्थापित किए गए है. पैथ लैब को भी चमियाना में इंस्टाल कर लिया गया है.
माइनर ऑपरेश भी हो चुके है शुरू
चमियाना अस्पताल में माइनर ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है. इन ऑपरेशन के लिए मरीज को भर्ती होने की आवश्कता नहीं होती है. इसके अलावा 5 ओपीडी को भी अस्पताल में शुरू किया जा चुका है, जिसमे न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक, गैस्ट्रोलॉजी और ऑनकोलॉजी शामिल है. आने वाले समय में अन्य ओपीडी को भी जल्द शुरू किया जाएगा.
Tags: Himachal pradesh news, Hindi news, Latest hindi news, Local18, Shimla News
FIRST PUBLISHED : May 18, 2024, 21:21 IST










