How a rickshaw puller became a world famous egg uncle – News18 हिंदी

आकांक्षा दीक्षित/दिल्लीः आप ने दिल्ली में कई ऐसे वायरल स्ट्रीट फूड बनाने वाले लोगों को देखा होगा. जो अपने स्ट्रीट फूड के लिए काफी फेमस हैं. लेकिन आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी डिश के लिए सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि वर्ल्ड में फेमस है. आइए इस वर्ल्ड फेमस व्यक्ति के बारे में जानते हैं.

दरअसल, यह आदमी वर्ल्ड फेमस अंकल अंडे वाला के नाम से काफी प्रसिद्ध है, जिनका असली नाम गगन कुमार अरोड़ा है. जो कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में अपना स्टॉल लगाते हैं. अपनी हांडी ऑमलेट के लिए पूरे वर्ल्ड में फेमस हैं. गगन कुमार अरोड़ा ने Local 18 की टीम से बातचीत करते वक्त बताया कि जब वह 5 साल के थे. तब उनके पिता गुजर गए. जिसके बाद उन्हें उनकी मां ने पाला गगन ने बड़े होकर केबल का बिजनेस शुरू किया. जहां उन्हें काफी घाटा हुआ जिसके बाद उन्होंने एक ई रिक्शा खरीदा और वे रिक्शा चलाने लगे काफी साल तक उन्होंने ई रिक्शा चलाया, जिसके बाद उन्हें एक दिन आइडिया आया कि अंडे का बिजनेस कम लागत में शुरू किया जा सकता है. वहीं, गगन ने बताया कि उनके दिमाग में था कि उन्हें लोगों से कुछ हट कर और अलग करना है. जिसकी वजह से उन्होंने हांडी आमलेट बनाना शुरू किया. जोकि देखते ही देखते वर्ल्ड फेमस हो गए. उन्होंने बताया कि दिल्ली ही नहीं बल्कि वर्ल्ड में वो पहले ऐसे इंसान हैं जिन्होंने हांडी ऑमलेट का इनोवेशन किया गगन को फाउंडर ऑफ हांडी आमलेट के नाम से भी जाना जाता है.

यह भी पढ़ें- शादी का कार्ड देख उठानी पड़ी डिक्शनरी…निमंत्रण की जगह ऐसा क्या लिखा कि हो गया वायरल

40-50 प्रकार की अंडे की डिश
गगन ने बताया कि इनकी छोटा से स्टॉल पर 40-50 प्रकार की अंडे की डिश मिल जाएगी, लेकिन लोगों को इनकी हांडी आमलेट काफी ज्यादा पसंद आती है. जिसे खाने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं. उन्होंने बताया कि इनकी हांडी आमलेट की कीमत 280 रुपये है. इस स्टॉल पर आपको क्वालिटी का खाना मिलेगा. जिसकी वजह से इनकी आमलेट की कीमत थोड़ी ज्यादा रहती है. इनके स्टॉल पर आपको डिशेस 100-380 रुपये तक में मिल जाएंगी.

स्टॉल का टाइम और लोकेशन
इनकी स्टॉल के टाइम की बात करें तो स्टॉल शाम 5 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक खुली रहती है. वहीं, लोकेशन की बात करें तो इनकी एक स्टॉल विकासपुरी PVR सिनेमा के पास है और दूसरी स्टॉल सुभाष नगर में है.

Tags: Delhi news, Food, Food 18, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें