HP Board 12th Class Results: पिता पेंटर, यूट्यूब से मदद…बिहार की बेटी ने हिमाचल बोर्ड में कैसा पाया मैरिट में स्थान?

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड (HP Board Results) की तरफ से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा. जहां टॉप थ्री स्थानों पर बेटियों ने कब्जा किया. वहीं, मैरिट लिस्ट में 41 स्थानों में कुल 31 बेटियां शामिल हैं. बोर्ड रिजल्ट (Board Results) में बिहार (Bihar) की रहने वाली बेटी ने भी मैरिट में स्थान हासिल किया. इन्हें लेकर खासी चर्चा है. क्योंकि इनके पिता पेंटर हैं.

जानकारी के अनुसार, बिहार की रहने वाली ज्योति झा हमीरपुर के गर्ल्स स्कूल की छात्रा हैं. 12वीं कक्षा की छात्रा ने 476 अंक लेकर मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है. ज्योति मूल रूप से बिहार के सहारसा जिला के खुजराहा गांव की रहने वाली हैं. कॉमर्स में उन्होंने 95.20 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है.

ज्योति ने न्यूज18 से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने फोकस होकर पढ़ाई. वह खेलों और अन्य मामलों में उतनी दक्ष नहीं है, इसलिए पढ़ाई पर ही फोकस रखा. ज्योति ने बताया कि वह रोजाना करीब 4 घंटे तक पढ़ाई करती थी. फिलहाल, वह सीए बनना चाहती हैं. हालांकि, वह कहती हैं कि अकाउंट्स में थोड़े कम नंबर आने से वह निराश भी हैं. ज्योति बताती हैं कि उन्हें अपने माता पिता और टीचर्स से ही प्रेरणा मिली है. क्योंकि माता पिता ही पढ़ाई के लिए यहां लेकर आए थे. जिस तरह टीचर और माता पिता गाइड करते हैं, उसी को फोलो किया है. ज्योति कहती हैं कि खुद से ही मेहनत करनी है और रियल लाइफ में आने वाले बदलाव को हम अपने जीवन में नहीं उतारेंगे तो कुछ फायदा नहीं होगा.

सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर ज्योति कहती हैं कि उन्होंने बिजनेस और अकाउंट्स की पढ़ाई के लिए यट्यूब की मदद ली. वह दूसरे बच्चों के लिए कहती हैं कि रोजाना पढ़ाई करें.

HP Board 12th Class Results: रोजाना 2 घंटे पैदल चढ़ाई, टेलर के बेटे चिंतन का डंका, आफरीन मलिक भी छाई

ज्योति को अर्थशास्त्र पढ़ाने वाली टीचर बिंदिया बताती हैं कि पूरी सफलता का श्रेय ज्योति को ही जाता है. स्कूल की इंग्लिस टीचर अल्पना शर्मा का कहना है कि मैं उसके पैरेंट्स को भी बधाई देती हूं. वह अनुशासन और ब्राइट बेटी है. हमीरपुर गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल पूनम चौहान और स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को मेरिट सूची में आने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है. उन्होंने बताया कि ज्योति सीए बनना चाहती हैं. अकाउंट्स टीचर राजेश कुमार ने बताया कि वह बीते दो साल से बेटी को पढ़ा रहे हैं. उन्हें आशा थी कि यह एग्जाम में अच्छा करेगी और वैसा ही रिजल्ट रहा है. उन्होंने बताया कि यह बेटी रेगुलर स्कूल आती थी.

HP Board 12th Class Results: हिमाचल में आर्ट्स स्ट्रीम में ऊना की बेटी ने किया टॉप, IAS अफसर बनना चाहती हैं अर्षिता

पिता ने क्या बताया

ज्योति के पिता अनिल झा ने न्यूज18 से फोन पर बातचीत कि वह 25 साल पहले काम की तलाश में हिमाचल आए थे. उन्होंने बताया कि वह हमीरपुर में वार्ड-3 में दो कमरों के किराये के मकान में रहते हैं. अनिल बताते हैं कि उनकी दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है. बीते साल वह नीट का एग्जाम नहीं क्लीयर कर पाई थी. इसलिए एक साल से तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी यहीं पर ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं. घर पर बिहार में उनके माता पिता हैं, जो कि खेतीबाड़ी करते हैं.

Tags: Bihar Board News, Hamirpur news, Himachal pradesh, NEET Topper, Shimla police

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें