If you cultivate cucumber with this method, you will earn double the income. – News18 हिंदी

रिपोर्ट-सत्यम कुमार
भागलपुर. गर्मी का मौसम है और इन दिनों खीरा हर थाली की जान है. गर्मी में तरावट और ताजगी के लिए लोग खीरा खाना पसंद करते हैं. आप चाहें तो घर में ही खीरा उगा सकते हैं. भागलपुर में एक किसान ने नया प्रयोग किया और मौसम से पहले ही खीरे की अच्छी खासी फसल तैयार कर ली.

खीरा न सिर्फ खाने में बल्कि खेती में भी फायदेमंद होता है. गर्मी में तो इसे खाने का अलग ही मजा है. देसी खीरा मई और जून में बाजार में आता है. लेकिन अब आपको देसी खीरा खाने के लिए इतना लंब इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अप्रैल में ही इसका स्वाद मिल सकता है. भागलपुर के एक किसान ने नया प्रयोग किया और आज उसके पॉली हाउस में खीरा लहलहा रहा है.

पॉली हाउस में खीरा 
भागलपुर के एक किसान गुंजेश ने आधुनिक तरीके से खीरा की खेती की. वो अपने अनुभव साझा करते हुए कहते हैं. बाजार में बाहरी खीरा बड़े पैमाने पर समय से पहले आने लगता है. लेकिन देसी खीरा का स्वाद ही कुछ अनोखा होता है. वैसे तो देसी सेगमेंट अपने यहां मई जून में बाजार में आता है. लेकिन नये तरीके से खेती करें तो इसे अप्रैल में ही तैयार किया जा सकता है. गुंजेश ने बताया देसी खीरा कहीं भी पॉली हाउस में नहीं उगाया जाता. इसकी वजह ये है कि ये नाजुक फसल है और सभी तरह का तापमान नहीं सह सकती. लेकिन मैंने नया प्रयोग कर पॉलीहाउस में भी देसी खीरा उगा दिया. फसल तैयार है. अब इसे बाजार में भेजने की तैयारी है.

हाईब्रीड खीरे से बेहतर है देसी खीरा
गुंजेश ने बताया मैंने सोचा अगर देसी खीरे को समय से पहले उगा लिया जाए तो बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलेगी. हमने चार कट्टे में देसी खीरा पॉली हाउस में लगाया. इसका रिजल्ट भी बेहतर रहा. बाहर उगने वाले खीरे के वनस्पत पॉली हाउस में लगा खीरा तेजी से पनपा और समय से एक महीने पहले ही तैयार हो गया. गुंजेश बताते हैं सीजन पर भी इस खीरे की कीमत अन्य के मुकाबले अधिक मिलेगी क्योंकि इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है. अगर समय से पूर्व इसे उगा लिया जाए तो बाजार में इसकी कीमत 50 रुपए किलो आसानी से मिल जाएगी. हम अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. इसलिए हम खेती में तरह तरह के प्रयोग करते रहते हैं.

Tags: Bhagalpur news, Farming in India, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें