IPL 18: कोच्चि टस्कर्स केरला, टूर्नामेंट से बाहर होने वाली एकमात्र टीम जिसका हिस्सा थे सचिन तेंदुलकर का इकलौता T20 शतक

IPL 18: कोच्चि टस्कर्स केरला, टूर्नामेंट से बाहर होने वाली एकमात्र टीम जिसका हिस्सा थे सचिन तेंदुलकर का इकलौता T20 शतक

IPL के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में होने जा रही है। दोनों ही टीमें 2008 में खेले गए पहले IPL सीजन से टूर्नामेंट का हिस्सा रही हैं। इस बार 10 टीमें भाग लेंगी, लेकिन IPL के इतिहास में 5 टीमें ऐसी भी रही हैं जो अब टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। इनमें से एक टीम के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने अपना इकलौता T20 शतक भी लगाया था, जबकि एक टीम चैंपियन बनने के बावजूद टूर्नामेंट से गायब हो गई।

इनमें से एक टीम, कोच्चि टस्कर्स केरला थी, जिसे 2010 में 1555 करोड़ रुपए में खरीदी गई थी। इस टीम का हिस्सा बनने के बाद 2011 के सीजन में 8 से बढ़कर टीमों की संख्या 10 कर दी गई थी, और कोच्चि टस्कर्स भी उस साल की 9वीं टीम बनी थी। इस टीम के पास महेला जयवर्धने, ब्रेंडन मैक्कुलम, रवींद्र जडेजा, मुथैया मुरलीधरन, आरपी सिंह और श्रीसंथ जैसे स्टार खिलाड़ी थे। हालांकि, टीम ने 14 में से केवल 6 मैच ही जीते और पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

2011 में कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपना इकलौता T20 शतक लगाया था। 15 अप्रैल 2011 को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सचिन ने 100 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 182 रन का स्कोर बनाने में मदद की। हालांकि, यह स्कोर टीम की जीत के लिए काफी नहीं रहा और कोच्चि टस्कर्स ने 19 ओवर में 2 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया। ब्रेंडन मैक्कुलम ने 81 रन की मैच विनिंग पारी खेली, और कोच्चि ने इस मैच को जीत लिया।

इसके बाद, कोच्चि टस्कर्स केरला को IPL से हटा दिया गया और वो एक ही सीजन के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Leave a Comment

और पढ़ें