IPL 2025: RCB vs GT – आज होगा 14वां मुकाबला, बेंगलुरु में होगा रोमांच!
आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला होगा। पिछले सीजन में बेंगलुरु ने दोनों बार गुजरात को हराया था।
टीमों की स्थिति:
-
RCB ने दो मैचों में दो जीत हासिल की हैं और वे पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं, उनके पास 4 अंक हैं।
-
GT ने दो मैचों में एक जीत हासिल की है और वे 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।











