सीवान : रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. सीवान सुता फैक्टरी के पास मौजूद सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में जॉब कैम्प का आयोजन होने वाला है. जॉब कैम्प के जरिए ITI पास युवाओं को जॉब मुहैया कराया जाएगा. इसे लेकर 13 जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में कुल 200 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जॉब कैंप के आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.
नौकरी के लिए युवाओं का ITI पास होना अनिवार्य
जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेला के जरिए बेरोजगार युवाओं को जॉब मुहैया कराया जाएगा. इस शिविर में कुल 200 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि रोजगार मेला सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा. इस मेले में 18 से 28 वर्ष तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा रोजगार पाने के लिए युवाओं का कम से कम ITI पास होना अनिवार्य है.
नौकरी पाने वाले को मिलेगी 17 से 18 हजार की सैलरी
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ओपन कैंपस सिलेक्शन है. किसी भी सरकारी या निजी आईटीआई से पास स्टूडेंट इस कैंपस सिलेक्शन में हिस्सा ले सकते हैं. इसमें शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अपने डॉक्यूमेंट का एक फोटो कॉपी और पहचान पत्र के साथ फोटो लाना होगा. सभी को सुबह 9:00 बजे के पहले जिला के सरकारी आईटीआई के कैंपस में पहुंचना होगा, जहां साक्षात्कार और अन्य डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जाती है. भारत की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी टाटा टेक कंपनी कैंपस सिलेक्शन में शामिल हो रही है. जो 17 हजार से 18 हजार रुपए देगी.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2024, 22:29 IST










