कोरबा. कोरबा जिले के 100 छात्रों को कोचिंग संस्था ऐलेन में प्रवेश दिलाया गया है. जिले के होनहार बच्चों को फ्री जेईई और नीट की कोचिंग देने का काम जिला प्रशासन पहली बार करवा रहा है.इसके लिए डीएमएफ फंड से 4 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे. ऐसे छात्रों ने इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया उन्हें चयनित किया गया है.
इन दिनों बच्चों की पढ़ाई काफी महंगी हो चुकी है. लोवर और मिडिल क्लास के पेरेंट्स बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए थोड़े-थोड़े पैसे जोड़ने हैं और सबसे अच्छे संस्था में एडमिशन करवाते हैं. कई बार पैसों की कमियों के कारण ऐसे होनहार बच्चे पीछे छूट जाए करते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला प्रशासन ने जिले के होनहार बच्चों को जेईई और नीट की फ्री कोचिंग दिलवाले बेहतर प्रयास किया गया है.
अभिभावकों ने प्रशासन के प्रयास की सराहना
छात्रों को तकनीकी और चिकित्सा क्षेत्र में जाने से पूर्व 2 वर्ष के लिए यह कोचिंग देने की व्यवस्था जिला प्रशासन कोरबा की ओर से की जा रही है. चयनित सभी छात्र रायपुर के श्रेष्ठ कोचिंग संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.इस वर्ष 2023-24 मे मेरिट में स्थान पाने वाले कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थी और अभिभावकों ने प्रशासन के प्रयास की सराहना कर रहें है
मेरिट सूची के आधार पर हुआ चयन
जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान मद से जिले के शासकीय विद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 10वीं से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 100 छात्र-छात्राओं (50 विज्ञान व 50 गणित) के लिए नीट व जेईई प्रवेश परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी हेतु रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था ऐलेन में प्रवेश दिलाया गया है.
1000 करोड़ के पास है बजट
इन विद्यार्थियों में 72 छात्राएं व 28 छात्र शामिल है.संस्था में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों का शैक्षणिक शुल्क, भोजन, आवास सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया है.कोरबा जिले में कोयला खदानों और अन्य संस्थाओं से मिलने वाली रॉयल्टी से जिला खनिज न्यास का संचालन हो रहा है जिसका बजट 1000 करोड़ के आसपास का है.जन उपयोगी कार्यों के लिए इस राशि का उपयोग करने के निर्देश सरकार की ओर से दिए गए हैं.
Tags: Korba news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 25, 2024, 14:22 IST










